{"_id":"5c991f70bdec2214586c38dc","slug":"131553538928-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ को नहीं जानते आंट के मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ को नहीं जानते आंट के मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के सवाल करने पर छा गया सन्नाटा तो पढ़ाया जागरूकता का पाठ
मिश्रिख (सीतापुर)। विकास खंड मिश्रिख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय आंट में चौपाल के दौरान डीएम अखिलेश तिवारी ने पूछा कि आप लोग अपने बीएलओ को जानते हैं। किसी ने जवाब नहीं दिया। इस पर डीएम ने मतदाताओं को जागरूकता का पाठ पढ़ाया।
बीएलओ को भी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। एसपी एलआर कुमार ने अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश मातहतों को दिए। इससे पहले अफसरों ने गांव के पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए शत-प्रतिशत मतदान की अपील मतदाताओं से की।
सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी और एसपी मिश्रिख क्षेत्र के आंट गांव पहुंचे। यहां अफसरों ने प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय में बनाए गए पोलिंग बूथों का जायजा लिया। इसके बाद विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर मतदाताओं से संवाद करते हुए शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदान कर सकते हैं। इसलिए 18 साल के जिन युवाओं का नाम मतदाता सूची में अब तक दर्ज नही हो सका है वह अपने बीएलओ से मिलकर मतदाता बन सकते हैं। उन्होंने पूछा कि कितने लोग अपने बीएलओ को जानते हैं, वह हाथ उठाएं।
इस पर एक भी ग्रामीण ने हाथ नही उठाया। यह देख हैरान डीएम ने कहा कि आपको जागरूक होना होगा। अपना बीएलओ और बूथ के बारे में जानकारी रखनी होगी। मतदान आपका अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। डीएम ने बीएलओ को भी घर-घर जाकर नए मतदाता बनाने के निर्देश दिए।
एसपी ने मातहतों से कहा कि क्षेत्र में सक्रिय अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। ताकि मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए। इस मौके पर एसडीएम राजीव पांडेय, तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, एएसपी महेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ अभय प्रताप मल्ल आदि मौजूद रहे।
30 मार्च तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
तम्बौर (सीतापुर)। लहरपुर एसडीएम सुरेश कुमार ने नगर के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों के आसपास अवैध अतिक्रमण देश नाराजगी जताते हुए अतिक्रमणकारियों को 30 मार्च तक कब्जे हटाने के निर्देश दिए।
अतिक्रमण हटाने में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर नगर पंचायत तंबौर के अधिशासी अधिकारी मनोज मिश्र व थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार सिंह मौजूद रहे।