{"_id":"5b81abac42c792466f4a1848","slug":"111535224748-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परलोकवासी कर रहे बिजली चोरी...!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परलोकवासी कर रहे बिजली चोरी...!
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉवर कार्पोरेशन ने दर्ज करा दी मृतकों के नाम रिपोर्ट
सीतापुर। पॉवर कार्पोरेशन के अजब गजब कारनामे है। बिसवां क्षेत्र में दो ऐसे लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिनका कई वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है। जांच में जब यह बात सामने आई तो पुलिस भी असमंजस में है कि आखिर कार्रवाई करे तो कैसे।
8 अगस्त को पॉवर कार्पोरेशन के जेई संजय गुप्ता ने बिसवां कस्बे के मोहल्ला झज्जर निवासी जगदीश प्रसाद व काजी टोला निवासी आशिक अली पुत्र हबीबुल्ला के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें दोनों लोगों पर बिजली चोरी का आरोप लगाया गया था।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिजली चोरी का अपराध भी दर्ज कर लिया। लेकिन जब पुलिस जांच करने गई तो पता चला कि जिन लोगों के नाम बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उनकी गई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला है कि आशिक अली की दो वर्ष पूर्व मौत हुई थी। जबकि जगदीश प्रसाद की मौत डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी है। पुलिस ने दोनों मामलों में अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और उन मामलों में मृतकों का नाम भी दर्ज कर रही है।
पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारी ने बिसवां कस्बे के मोहल्ला झज्जर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र ताऊ व काजी टोला निवासी आशिक अली पुत्र हबीबुल्ला के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया है। जांच में पता चला कि दोनों की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है।
- सतीश यादव, चौकी प्रभारी
जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, हो सकता है कि उनके नाम कनेक्शन हो। जिसकी वजह से उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-एके श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता