{"_id":"6553b401784c1f61f104207f","slug":"10-crore-fireworks-in-diwali-celebration-sitapur-news-c-102-1-stp1002-5359-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दिवाली के जश्न में 10 करोड़ की आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दिवाली के जश्न में 10 करोड़ की आतिशबाजी
Tue, 14 Nov 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में इस बार ज्योति पर्व पर 10 करोड़ से अधिक का पटाखा कारोबार हुआ। पिछले साल की तुलना में अबकी दोगुने की बढ़ोतरी हुई। दिवाली का जश्न मनाने में लोगों ने खूब आतिशबाजी छुड़ाई।
शहर के जीआईसी मैदान पर सजे पटाखा बाजार में दुकान लगाने वाले सौरभ मेहरोत्रा बताते हैं, कि उन्होंने पौने तीन लाख की आतिशबाजी बेची। जबकि उनकी दुकान छोटी थी। कई बड़ी दुकानों पर छह से आठ लाख रुपये तक की आतिशबाजी बिकी है। यहां 55 दुकानें लगी थीं। अनुमान के मुताबिक चार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
महमूूदाबाद तहसील में प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक 42 पटाखा की दुकानें लगी थीं। विक्रेता पंकज गुप्ता ने बताया उन्होंने ढाई लाख का कारोबार किया है। महमूदाबाद में एक करोड़ से अधिक का कारोबार आंका जा रहा है। जिलेभर की बात करें तो 200 से अधिक दुकानें प्रशासन से अनुमति लेकर लगाई गईं थीं। जबकि चोरी छिपे भी जमकर पटाखों की बिक्री जिले भर में हुई है। इस बार दिवाली पर 10 करोड़ से अधिक की आतिशबाजी लोगों ने छुड़ाई है।