फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nagendra triumphs in the 'Run for Rashtra' marathon.

Sitapur News: रन फॉर राष्ट्र मैराथन में नागेंद्र ने मारी बाजी

Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nagendra triumphs in the 'Run for Rashtra' marathon.
 लहरपुर में रन फॉर राष्ट्र मैराथन का आयोजन 
लहरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के युवराष्ट्र विभाग की ओर से रविवार को रन फॉर राष्ट्र मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 192 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मैराथन का आयोजन एक निजी इंटर कॉलेज से किया गया। प्रतिभागियों ने नगर के मोहल्ला छावनी और मजाशाह चौराहा होते हुए दौड़ पूरी की। समापन निजी इंटर कॉलेज परिसर में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नागेंद्र ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें 3100 रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मोहित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें 2100 रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया गया। सचित्र तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 1100 रुपये नकद, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अभिषेक ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में अनुशासन, एकता और राष्ट्र के प्रति दायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव शक्ति सनातन सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष शुक्ला ने की। इस दौरान सह नगर संघ चालक शिव शंकर, खंड कार्यवाह अमित, नगर कार्यवाह राजन, अनिमेष श्रीवास्तव, सलिल, जिला बाल प्रमुख चित्रांश, खंड बाल कार्य प्रमुख आलोक, नगर बाल कार्य प्रमुख सूर्यांश और नगर अध्यक्ष भाजपा विनीत जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed