फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Father and son die after suffering electric shock while cutting a branch

Sitapur News: डाल काटते समय लगा करंट, पिता-पुत्र की मौत

Sun, 06 Sep 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Father and son die after suffering electric shock while cutting a branch
फाइल फोटो गीतू
सांडा। सकरन के बेलवा बसहिया गांव में रविवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय बिजली के तार के संपर्क में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। पिता को करंट की चपेट में आया देख पुत्र उन्हें बचाने पहुंचा था, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बेलवा बसहिया निवासी गीतू उर्फ राजेश (55) रविवार सुबह घर के सामने लगे पकड़िया के पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान डाल ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आते ही राजेश करंट की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। पिता को बिजली के तार से चिपका देख उनका पुत्र पीयूष (17) उन्हें बचाने के लिए दौड़ा। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह पिता-पुत्र को तार से अलग कराकर गंभीर हालत में एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
राजेश और पीयूष की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। पीयूष पूजा-पाठ कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। उसकी मौत से परिवार की जिम्मेदारी भी प्रभावित हुई है।

परिवार में पीयूष के अलावा उसका बड़ा भाई पवन (21) और छोटी बहन अंशिका (15) हैं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में पिता और पुत्र की मौत से परिवार के साथ-साथ ग्रामीण भी गमगीन हैं। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

फाइल फोटो गीतू

फाइल फोटो गीतू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed