फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Swine flu alert: Symptoms of 3,875 patients examined

Sitapur News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 3875 मरीजों के परखे गए लक्षण

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Swine flu alert: Symptoms of 3,875 patients examined
पीएचसी पाल्हापुर में मरीज देखती चिकित्सक
सीतापुर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। रविवार को जिले के 72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में पहुंचे 3875 मरीजों के लक्षणों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें जुकाम, बुखार, खांसी, सिरदर्द और पेट दर्द के मरीज अधिक रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ दवाएं दीं और मलेरिया, डेंगू व स्वाइन फ्लू की जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शुरू हुए मेले में दोपहर तक मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार के मरीज बढ़े हैं। बुखार के साथ कमजोरी, खांसी और सिरदर्द की शिकायत वाले मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंचे। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए लक्षणों के आधार पर मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

लहरपुर क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 381 मरीजों का उपचार किया गया। पीएचसी खैरुल्लापुर में डॉ. रवि वर्मा ने 83 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं। यहां वायरल बुखार, डायरिया, खांसी, जुकाम, त्वचा और पेट संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे। चिकित्सक ने बारिश के मौसम में संचारी रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी सेवता में डॉ. विजय कुमार ने 91 मरीजों का उपचार किया। अधिकांश मरीज जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित थे। केंद्र पर स्थायी चिकित्सक की तैनाती नहीं है। अस्थायी व्यवस्था के तहत डॉ. विजय कुमार सप्ताह में तीन दिन मरीजों का उपचार करेंगे। लैब असिस्टेंट की तैनाती न होने से पिछले चार माह से मरीजों को जांच के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर रेउसा जाना पड़ रहा है।
पीएचसी रेवान में 17 लोगों ने हेपेटाइटिस की जांच कराई। सभी की कार्ड से हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, पीएचसी इंद्रौली में बुखार से पीड़ित 16 मरीजों की मलेरिया जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।

सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर मरीजों के लक्षणों की जांच की जा रही है और जरूरत के अनुसार जांच व उपचार कराया जा रहा है।

पीएचसी पाल्हापुर में मरीज देखती चिकित्सक

पीएचसी पाल्हापुर में मरीज देखती चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed