फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies of electrocution while removing power line

Siddharthnagar News: बिजली का तार हटाते करंट से युवक की मौत

Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electrocution while removing power line
शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के संत रविदास नगर (गढ़ाकुल) वार्ड में शुक्रवार सुबह करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गढ़ाकुल निवासी अनिल कुमार चौधरी (36 ) पुत्र राजेंद्र चौधरी सुबह घर की साफ-सफाई करा रहे थे। उसी दौरान एक बिजली मिस्त्री घर में विद्युत तार ठीक करने का काम कर रहा था। बताया जाता है कि अनिल दूसरे कमरे में जाकर स्वयं बिजली का तार हटाने लगे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गिर गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्हें अचेत पड़े देखा। उन्हें उठाकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। इस हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। अनिल कुमार चौधरी शिवपति इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता नंदलाल चौधरी के नाती थे।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed