फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   woman shall free service in roadwayas

रक्षाबंधन पर बस में मुफ्त सफर को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह

Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
woman shall free service in roadwayas
रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं
विज्ञापन

14 अगस्त की मध्य रात्रि से 15 अगस्त को 12 बजे रात तक मिलेगी सुविधा
साफ-सुथरी बसों को मार्गों पर यात्रियों के अनुरूप उपलब्ध कराने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। योगी सरकार ने एक बार फिर रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर महिलाएं रोडवेज की बसों मेें निशुल्क में यात्रा कर सकेंगी। इसके लिए स्थानीय रोडवेज प्रशासन ने भी प्रमुख मार्गों पर चलने वाली बसों में बेहतर सुविधाओं को देने के लिए तैयारी में जुुट गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने विगत दो वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की समस्त श्रेणी की बसों में महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 14 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे से 15 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे के बीच 24 घंटे के लिए निगम की सभी श्रेणी की बसों में महिला यात्रियों द्वारा यात्रा किए जाने पर उनको निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की ओर से जारी पत्र में अच्छी दशा की साफ-सुथरी बस मार्गों पर यात्रियों के अनुरूप समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इस अवधि में परिवहन निगम के समस्त अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहते हुए यात्रियों को आवश्यकतानुसार गंतव्य स्थानों के लिए पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भी हिदायत दी है।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर परिवहन निगम ने प्रदेश के समस्त मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत 13 से 18 अगस्त तक अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। इस अवधि में दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज व वाराणसी आदि प्रमुख नगरों के विभिन्न स्थानों के लिए परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन निगम ने इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समस्त अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
-एसके सेठ, एआरएम, रोडवेज
फोटो कैप्सन-09एसडीए84पी, 85पी, 86पी व 87पी-रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त सफर और सुरक्षा को लेकर अपनी बात कहती श्वेताम्बरी दूबे, गीता श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव व गीता देवी।
महिलाओं में उत्साह, जताया सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार
डुमरियागंज। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क सफर का तोहफा दिया है। यह सुविधा 14 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 15 अगस्त की आधी रात तक मिलेगी। रोडवेज की साधारण सेवा, जनसेवा, शताब्दी एवं वाल्वो बसों के अलावा सभी सरकारी बसों में महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी। इस सुविधा के मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाओं के साथ छेड़खानी या सफर में व्यवधान डालने पर टॉल फ्री नंबर जारी करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है।
क्षेत्र की श्वेताम्बरी दुबे ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन मायके में भाइयों को रक्षाबंधन बांधने जाने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर पिछले साल की तरह इस साल भी सीएम ने मुफ्त सफर का तोहफा देकर सराहनीय कार्य किया है। भाजपा नेता गीता श्रीवास्तव ने कहा कि बसों में मुफ्त सफर होने से ग्रामीण अंचल की महिलाएं आसानी से अपने भाइयों के घर रक्षाबंधन बांधने जा सकेंगी। बनगंवा की कविता श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं की तरफ गलत निगाह से देखने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने वाले सीएम योगी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का जो बीड़ा उठाए हैं। वह काबिले तारीफ है। कादिराबाद की गीता देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच की देन है कि आज महिलाएं बेखौफ होकर बाजारों में घूमने या बस व ट्रेन में सफर कर रही हैं।

परेशानी होने पर दर्ज कराएं शिकायत
डुमरियागंज। प्रदेश भर में कोई कंडक्टर या ड्राइवर महिलाओं को बस में मुफ्त सफर कराने में व्यवधान डाले या फिर अभद्रता करे तो परिवहन निगम मुख्यालय स्थित हेल्पलाइन नंबर 18001802877 पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed