फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Young man dies in road accident while on his way to get a Rakhi tied; wailing and outcry ensue

Siddharthnagar News: राखी बंधवाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मची चीख-पुकार

Sat, 29 Aug 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Young man dies in road accident while on his way to get a Rakhi tied; wailing and outcry ensue
मृतक रामकिशन के घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
औराताल। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने के लिए घर लौट रहे एक युवक की डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुरजी चौराहे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार की खुशियां परिवार में मातम में बदल गईं और चीख-पुकार मच गई। कैथवलिया रेहरा निवासी राम किसुन (30) पुत्र रामवृक्ष डुमरियागंज के बैदौला में किराये के कमरे में रहकर मोबाइल सिम बेचने वाली निजी कंपनी में कार्य करता था।
बृहस्पतिवार शाम वह रक्षाबंधन मनाने अपने गांव के लिए बाइक से निकला था। देर रात सुरजी चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत खींच लाई मेरे बेटे को: रामकिसुन की मौत के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश होते हुए यही कह रही थीं, “मेरे बेटे को मौत खींच लाई।”

परिवार के अनुसार, साथियों ने उसे रात में गांव जाने से रोकने के लिए बाइक की चाबी तक छीन ली थी और सुबह निकलने की सलाह दी थी लेकिन रामकिसुन जिद कर देर रात चुपचाप बाइक लेकर निकल पड़ा और कुछ ही देर बाद हादसे का शिकार हो गया। रामकिसुन अपने पिता रामवृक्ष के पांच बेटों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। रक्षाबंधन पर बहनें उसके घर पहुंचने का इंतजार कर रही थीं लेकिन देर रात आई मौत की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed