{"_id":"6a91d2d8adcc0d9225063669","slug":"siddharthnagar-news-road-caves-in-at-indira-nagar-residents-grapple-with-mud-and-darkness-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163588-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इंदिरा नगर में धंसी सड़क, कीचड़ और अंधेरे से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इंदिरा नगर में धंसी सड़क, कीचड़ और अंधेरे से जूझ रहे लोग
Sat, 29 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शहर के इंदिरा नगर में पेट्रोल पंप से विद्या मंदिर स्कूल जाने वाली सड़क धसी हुई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में पेट्रोल पंप से विद्या मंदिर स्कूल तक जाने वाली सड़क बदहाल हो चुकी है। नाली निर्माण के बाद निकाली गई मिट्टी महीनों से सड़क पर पड़ी है, जिससे बारिश में पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क कई स्थानों पर धंस गई है और जगह-जगह पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। वहीं इंदिरा नगर को जीजीआईसी गली से जोड़ने वाली सड़क पर भी गंदा पानी जमा रहने से लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। नाली की नियमित सफाई न होने से कई हिस्सों में जल निकासी पूरी तरह बाधित है।
स्थानीय नागरिक मुकेश यादव, चंदन पासवान, इम्तियाज खान, डॉ. फिरोज आलम, राहुल साहनी, मनीष साहनी, आशीष, रत्नेश पासवान और सद्दाम समेत अन्य मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विद्या मंदिर वाली गली में बिजली के पोल तो लगा दिए गए हैं लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इसके अलावा कई स्थानों पर नाली के ढक्कन टूटे होने से राहगीरों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से धंसी सड़क की मरम्मत, सड़क पर पड़ी मिट्टी हटाने, जाम नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाने और टूटे ढक्कनों को बदलने की मांग की है।