{"_id":"abb6cdb67e885b5a99a83924f8134eb2","slug":"unfinished-course-how-students-will-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्स अधूरा, विद्यार्थी कैसे देंगे बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्स अधूरा, विद्यार्थी कैसे देंगे बोर्ड परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी घोषित हो गई है। फरवरी माह से परीक्षाएं शुरू होनी है, मगर अधूरा कोर्स विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। दिसंबर माह बीतने को है, स्कूलों में 50 फीसदी कोर्स भी पूरा नहीं हो पाया है। आधी-अधूरी पढ़ाई के कारण बच्चे बोर्ड की परीक्षा कैसे देंगे, समझ नहीं पा रहे।
चुनावों के कारण इस वर्ष स्कूलों में पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित रहा है। नया शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद से ही चुनावी सरगर्मी छाई हुई है। पहले बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के कारण, फिर ग्राम प्रधान चुनाव के चलते दिसंबर का आधा माह बीत चुका है।
अब सर्दी के कारण पठन-पाठन प्रभावित है। इस बीच जारी परीक्षा कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है। इससे पहले 5 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसका असर भी पढ़ाई पर पड़ना तय है। ऐसे में शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम पूरा करने की चुनौती है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा शुरू होने में दो माह से भी कम समय बचा है। छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम काफी पिछड़ा है। शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं पर भी पाठ्यक्रम पूरा करने का खासा दबाव है। इस संबंध में डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद का कहना है कि स्कूलों में कोर्स पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी।