{"_id":"627d45b59b10ea1c7e1407da","slug":"two-inspectors-were-stationed-crime-branch-was-sent-siddharthnagar-news-gkp436637946","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निरीक्षकों की गई थानेदारी, क्राइम ब्रांच भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निरीक्षकों की गई थानेदारी, क्राइम ब्रांच भेजे गए
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस में बुधवार रात को कुछ फेरबदल हुए। इसमें दो लोगों की थानेदारी चली गई। कुल 23 लोगों को इधर से उधर किया गया।
फेरबदल की कड़ी में एसओ त्रिलोकपुर रहे रामकृपाल शुक्ल को क्राइम ब्रांच में भेजा गया। उनके स्थान पर वीआईपी सेल प्रभारी विद्यासागर कुशवाहा को त्रिलोकपुर का एसओ बनाया गया। वहीं, खेसरहा के एसओ रहे मिथिलेश राय को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा गया। उनके स्थान पर मिश्रौलिया थाना में तैनात एसआई अशोक वर्मा को खेसरहा का थानाध्यक्ष बनाया गया। ढेबरुआ से अभिषेक सिंह को मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया।
देवेंद्र श्रीवास्तव को मीडिया सेल से क्राइम ब्रांच भेजा गया। पीआरओ बालजीत राव को क्राइम ब्रांच भेजा गया। सुद्धोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव को नया पीआरओ नियुक्त किया गया। जोगिया कोतवाली में तैनात सभाशंकर यादव को सुद्धोधन चौकी का प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा अन्य उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए यह फेरबदल किया गया है।