बैडमिंटन हॉल में हुआ वॉलीबाल का ट्रायल
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जूनियर वॉलीबाल टीम के लिए ट्रायल कर टीम बनाई गई। बारिश के कारण ग्राउंड में पानी भर गया तो बैडमिंटन हॉल में ट्रायल लिया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश स्तरीय जूनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका की टीम का चयन किया गया है।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता 15 अक्तूूबर से अयोध्या में होगी, जबकि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता जालौन में 17 अक्तूबर से होगी। बालिका वर्ग में संजना साहनी, ज्योति वर्मा, नंदिनी, नेहा गौड़, सुमन कुमारी, अंजनी, नेमा भारती, चांदनी, संजना, शालिनी, सुंदरी एवं हंसिका अग्रहरि का चयन किया गया है। बालक वर्ग में मो. आफताब, मो. अयूब, निशांतकर पाठक, विवेक कसौधन, नीरज यादव, शाहिल मुस्तफा एवं अब्दुल हमीद का चयन हुआ है।