{"_id":"9ef56eb9025862fe78f017fc73d468e4","slug":"the-nomination-for-the-presidency-three-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए तीन ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के लिए तीन ने भरा पर्चा
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन में पांच
विज्ञापन
पदों के लिए 13 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के
पदों पर तीन-तीन उम्मीदवार हैं, जबकि महामंत्री के लिए चार प्रत्याशियों ने
नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए सिर्फ एक नामांकन जमा हुआ।
महिला व पुरुष प्रतिनिधि के एक-एक पदों पर कोई नामांकन नहीं हो सका। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होग। कई वर्षों बाद महाविद्यालय में शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। सुबह से ही प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ परिसर में सक्रिय हो गए थे।
सबसे पहले दोपहर सवा 12 बजे अध्यक्ष पद के लिए विकास सिंह गल्लर ने नामांकन पत्र जमा किया। जुलूस के रूप में पहुंचे विकास ने एक सेट में फार्म भरा। उनके बाद अध्यक्ष पद के लिए ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समर्थिक संदीप जायसवाल और शरफुद्दीन ने भी पर्चा दाखिल किया।
उपाध्यक्ष पद के लिए दीपक त्रिपाठी, एकरार हुसैन, विशाल श्रीवास्तव, महामंत्री पद के लिए सद्दाम हुसैन, तौसीफ अहमद, सुजीत पांडेय, वसीम अहमद, संयुक्त मंत्री के लिए शिवम कुमार, सूरज कुमार ने नामांकन पत्र जमा किया। कला संकाय प्रतिनिधि के तीन पदों के लिए सिर्फ एक नामांकन बीए थर्ड ईयर के विजय कुमार राजभर ने किया है। एक छात्र व छात्रा प्रतिनिधि के पद पर कोई फार्म नहीं भरा जा सका।
चुनाव अधिकारी डॉ. सूर्यनारायण तिवारी के मुताबिक नामांकन के बाद शुक्रवार को फार्मों की जांच की जाएगी। दोपहर बाद इच्छुक प्रत्याशी अपने नामांकन फार्म वापस ले सकेंगे। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के चुनाव अधिकारी डॉ. सूर्यनारायण तिवारी ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया सकुशल पूरी हो गई है। शुक्रवार को फार्म की जांच होगी।
चुनाव लिंगदोह समिति के नियमों के तहत ही कराया जा रहा है। परिसर से बाहर कई स्थानों पर होर्डिंग लगे होने की जानकारी मिली है। प्रत्याशियों को इसे हटाने के लिए कहा गया है। अगर वह खुद नहीं हटाते तो कड़े कदम उठाए जाएंगे।