{"_id":"6988e9639550eb3cc305bac1","slug":"the-bsc-chemistry-practical-exam-was-conducted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153108-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीएससी रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीएससी रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई आयोजित
Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। बयारा डुमरियागंज स्थित तौफीक मेमोरियल डिग्री कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय में बीएससी थर्ड सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। डिग्री कॉलेज पर बीएससी थर्ड सेमेस्टर के रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने आए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज इटवा के प्रो. डॉ. नूरुल हसन ने छात्र-छात्राओं से वाइवा लिया। छात्र-छात्राओं से रसायन विज्ञान संबंधित सवाल पूछे गए। सुबह की पहली पाली में 104 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसमें छात्र-छात्राएं से रसायन विज्ञान के संबंधित प्रश्न पूछे गए। डॉ. नूरुल हसन ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के मूल्यांकन की रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय लिखित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। इस मौके पर डॉ. जहीर मलिक,साजिद गुफरान, इजहार हुसैन, धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन