फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Video of cutting a seal lock with a hacksaw blade goes viral.

Siddharthnagar News: सील लाॅक को आरी ब्लेड से काटने का वीडीओ वायरल

Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Video of cutting a seal lock with a hacksaw blade goes viral.
जनता सेवा हास्पिटल इटवा के सील को काट रहा हास्पिटल कर्मी। स्रोत सोशल मीडिया
इटवा। कस्बे में स्थित जनता सेवा हॉस्पिटल इटवा को 27 जून को सील कर दिया गया था। इसी सील लाॅक को आरी ब्लेड से काटते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

बता दें कि जच्चा की चिकित्सा में लापरवाही करने व चिकित्सकीय लापरवाही में नवजात की मौत मामले में शिकायत पर सीएमओ ने 27 जून को जनता सेवा हाॅस्पिटल इटवा को सील कर दिया था। इसी सील लाॅक को काटने हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा। आरोप है कि इसी सील लॉक को काटकर अस्पताल को खोलकर सोमवार को एक महिला का ऑपरेशन भी किया गया था। इस आरोप की पुष्टि नोडल अधिकारी डाॅ. मानवेंद्र पाल ने भी की है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात जांच में अस्पताल खुला पाया गया और डस्टबिन में पड़े अवशेष कुछ देर पहले ऑपरेशन होने की गवाही दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed