{"_id":"6a8f4855f05235750d0f04d6","slug":"admission-process-starts-today-chance-till-september-4-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163488-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रवेश प्रक्रिया आज से, चार सितंबर तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रवेश प्रक्रिया आज से, चार सितंबर तक मौका
Thu, 27 Aug 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक वर्षीय और दो वर्षीय पाठ्यक्रम के प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार चार सितंबर तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है।
राजकीय आईटीआई बांसी के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर ने बताया कि प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को परिषद की वेबसाइट पर प्रवेश परिणाम की जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसके बाद निर्धारित लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। चयन होने की स्थिति में अभ्यर्थी का बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसे प्रिंट कर सुरक्षित रखना होगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्रों की प्रतियां, प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आईटीआई में उपस्थित होना होगा। संस्थान में उपलब्ध प्रवेश सूची से जांच के बाद ही प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश की कार्रवाई के दौरान फ्रीज (स्थिर) और फ्लोट (विस्थापित) में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है। उन्हें रैंक के आधार पर अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।
प्रधानाचार्य प्रेमशंकर ने कहा है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखें। किसी भी समस्या या अधिक जानकारी के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।