फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Power supply suspended for five hours as a safety precaution; people distressed by sultry heat.

Siddharthnagar News: सुरक्षा के मद्देनजर पांच घंटे ठप रही बिजली, उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Power supply suspended for five hours as a safety precaution; people distressed by sultry heat.
बिस्कोहर। कस्बा बिस्कोहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बारावफात का त्योहार मनाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के अंतर्गत आने वाले बिस्कोहर, सोहना और जिगना फीडर की बिजली लगातार पांच घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र से सुबह ठीक 11 बजे काटी गई, बिजली शाम को चार बजे बहाल की जा सकी। हालांकि, बिस्कोहर मुख्य कस्बे में कोई जुलूस नहीं था, वहां केवल ग्रामीण क्षेत्रों में ही जुलूस निकाले जा रहे थे। इसके बावजूद मुख्य कस्बे की बिजली भी बंद रहने से भीषण उमस भरी गर्मी में कस्बा वासियों, ग्रामीणों और बाजारों में रक्षाबंधन की खरीदारी करने गए ग्राहकों को भी उमस भरी गर्मी से दो-चार होना पड़ा। हवा न होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर स्थानीय बाजार पर पड़ा। घंटों बिजली गायब रहने की वजह से दुकानदारों के इन्वर्टर भी पूरी तरह जवाब दे गए। इससे फोटोकॉपी, सीएससी केंद्र और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा, जिससे व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लंबी बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग कठौतिया की तरफ से आधिकारिक बिजली ग्रुप पर मैसेज जारी कर स्थिति स्पष्ट की गई। विभाग की ओर से भेजे गए संदेश में बताया गया कि बारावफात के त्योहार के कारण गांव-गांव से जुलूस निकलने के चलते सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी फीडर को बंद किया गया है, जुलूस पूर्ण रूप से समाप्त होने पर ही फीडर को चालू किया जाएगा। ऊंचे जुलूसों और झंडों के तारों से टकराने के खतरे को टालने के लिए विभाग ने एहतियातन यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed