फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Interaction with senior citizens; information provided on protection against cybercrime.

Siddharthnagar News: वरिष्ठ नागरिकों से संवाद, साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Thu, 27 Aug 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Interaction with senior citizens; information provided on protection against cybercrime.
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर कस्बे में पुलिस टीम ने करीब 70 वर्ष आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों समेत ग्रामीणों के साथ गोष्ठी की। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में कोई बड़ी समस्या नहीं है। पुलिस ने शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धनगढ़वा और पटियापार में भी पुलिस टीम ने भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान एक भिक्षुक और एक दिव्यांग व्यक्ति मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच बुजुर्ग नागरिकों समेत ग्रामीणों की समस्याएं जानी गईं। किसी ने गंभीर समस्या की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने और आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

कपिलवस्तु थाना क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर बुजुर्गों, भिखारियों, लावारिस और बेसहारा बच्चों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed