फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The awareness of malnutrition

कुपोषण के प्रति जागरूकता किया

Sat, 19 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के अंतर्गंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सभागार में एएनएम के तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन स्वास्थ्य व पोषण के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने नवजात से 5 साल, गर्भवती महिला, धात्री महिला, किशोरी के स्वास्थ्य और पोषण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यशाला में इटवा और बढ़नी ब्लाक की एएनएम मौजूद रहीं। सीएचसी अधीक्षक वीके वैद्य ने कहा कि नवजात से 5 साल तक के बच्चों को नियमित टीका लगवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को प्रेरित करने का काम एएनएम के जिम्मे है।
विज्ञापन

अगर सभी लोग मेहनत करके 30 हजार की आबादी को खुशहाल करती रहेगी तो आने वाले दिनो में कोई भी बच्चा पोषण से लेकर स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही से बीमार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मृत्यु दर में भी कमी आयेगी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
जच्चा-बच्चा से लेकर गर्भवती महिलाओं पर विशेष नजर रखनी होगी। एएनएम से लेकर आशा बहु, आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित समाज के जागरूक लोगों को मिलकर काम करना होगा।
प्रशिक्षक प्रदीप जाटव ने कहा कि किशोर किशोरी और युवा दंपति को भी खुलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देनी चाहिए, ताकि वह किसी के सामने अपनी बात रखने के लिए संकोच न करें।

 इससे जनसंख्या नियंत्रण में काफी सहूलियत मिलेगी। अनेकों बीमारियों से बचाव भी होगा। कार्यशाला में माया देवी, कमलावती, गीता निगम, प्रेमलता, बसंती, सत्यवती, ज्ञानी मिश्रा, नंदावती मौर्या मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed