फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The accused of attacking Pradhan are away from the grip of the police.

पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं प्रधान पर हमले के आरोपी

Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The accused of attacking Pradhan are away from the grip of the police.
पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं प्रधान पर हमले के आरोपी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव के प्रधान पर वाहन चढ़ाकर हत्या की कोशिश करने के मामले में नामजद दो आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पीड़ित प्रधान अशोक कुमार का आरोप है कि बांसी थाने की पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
कम्हरिया बुजुर्ग गांव निवासी प्रधान अशोक कुमार का आरोप है कि चुनावी रंजिश में गांव के ही तिलकराम और रामफेर यादव उनकी हत्या की फिराक में थे। प्रधान के अनुसार, 26 अप्रैल को जब वह बाइक से मिठवल ब्लॉक जा रहा थे तो बांसी थाना क्षेत्र के पचपेड़िया नहर के पास वाहन से उन्हें ठोकर मारकर आरोपित फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बांसी पुलिस ने उसकी तहरीर पर दोनों आरोपियों पर हत्या के मामले में नामजद केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इससे अभी उनकी जान को खतरा बना है। उन्होंने एसपी से इस मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के लिए फरियाद की है। दूसरी ओर एसओ बांसी संजय कुुमार मिश्र का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अगर जांच में आरोपियों पर लगा आरोप सही पाया गया तो उनकी गिरफ्तारी होगी। इस मामले में पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed