{"_id":"6983827af9443e3aef005152","slug":"teachers-receive-promotion-with-approval-of-works-council-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-152877-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार्य परिषद के अनुमोदन सेे शिक्षकों को मिला प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार्य परिषद के अनुमोदन सेे शिक्षकों को मिला प्रमोशन
Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में बुधवार को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध एवं संस्थागत विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें अनुमोदन प्रदान किया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय में कार्यरत 19 सहायक आचार्यों को लेवल-10 से लेवल-11 में प्रमोशन व तीन एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दिए जाने के प्रस्ताव को कार्य परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। कुलपति प्रो. कविता शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक पूरी लगन, निष्ठा एवं टीम भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह ऊर्जावान अकादमिक टीम विश्वविद्यालय को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा शिक्षक निरंतर रचनात्मक एवं नवोन्मेषी कार्य करते रहेंगे। कहा कि विगत दिनों सहायक आचार्यों के लेवल-10 से लेवल-11 व एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति के लिए गठित स्क्रीनिंग एवं चयन समिति ने साक्षात्कार के बाद अपनी संस्तुति बंद लिफाफे में प्रस्तुत की थी।