फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two smugglers apprehended at the border with 17 sacks of urea

Siddharthnagar News: सीमा पर 17 बोरी यूरिया के साथ दो तस्कर दबोचे गए

Wed, 09 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two smugglers apprehended at the border with 17 sacks of urea
पुलिस व एसएसबी की की गिरफ्त में खाद के साथ आरोपी। स्रोत विज्ञ​प्ति
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की टीमों ने मंगलवार को खाद तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 17 बोरी यूरिया बरामद की। इस दौरान एक नेपाली समेत दो तस्करों को दबोच लिया गया। खाद तस्करी में इस्तेमाल पांच साइकिलें भी बरामद हुईं। एक को कस्टम और दूसरे को पुलिस के सुपुर्द किया गया। शोहरतगढ़ संवाद के अनुसार खुनुवां पुलिस चौकी की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात गुजरौलिया गांव के पास चार साइकिलों पर लदी 14 बोरी यूरिया बरामद की। टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पूछताछ में उसने अपना नाम थारू निवासी गुजरौलिया, पोस्ट चेतरा, थाना शोहरतगढ़ बताया। उसके अनुसार खाद नेपाल ले जाई जा रही थी। आरोपी को शोहरतगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, एसएसबी की 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 543/1 से करीब 125 मीटर दूर एक व्यक्ति को तीन बोरी यूरिया के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रामवृक्ष यादव निवासी मऊआरे, थाना लुंबनी, जिला रूपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई। आरोपी को खाद और साइकिल को ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed