फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Strict vigil will be maintained at 493 sensitive and 227 very sensitive booths

493 संवेदनशील और 227 अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी कड़ी चौकसी

Wed, 02 Mar 2022 10:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Strict vigil will be maintained at 493 sensitive and 227 very sensitive booths
493 संवेदनशील और 227 अति संवेदनशील बूथों पर रहेगी कड़ी चौकसी
विज्ञापन

-जिले के 500 मॉडल बूथों पर मतदान दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा
सिद्धार्थनगर। जिले की पांच विधानसभाओं में सकुशल मतदान संपन्न कराने के लिए 2458 बूथों में से 493 को संवेदनशील और 227 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा पूरे जिले में 500 बूथों को मॉडल बूथ बनाया गया है, जहां मतदान को एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। विकास क्षेत्र बांसी में 37, बढ़नी में 34, भनवापुर में 48, बर्डपुर में 17, डुमरियागंज 50, इटवा में 38, जोगिया में 32, खेसरहा में 43, खुनियांव में 51, लोटन में 25, मिठवल में 52, नौगढ़ में 23, शोहरतगढ़ में 27 और विकास क्षेत्र उसका बाजार में 23 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। मॉडल बूथों पर पर्याप्त संख्या में कुर्सियां, शुद्ध पेयजल, जमीन पर मैट, व्हील चेयर, बैनरयुक्त गेट, वॉल राइटिंग, साज-सज्जा, महिलाओं-पुरुषों के अलग-अलग शौचालय और सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रहेगी। यहां मतदान करने वाले प्रथम मतदाता को बधाई प्रमाण पत्र दिया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर, प्रत्येक विधानसभा के तीन सर्वश्रेष्ठ बूथों का चयन करेंगे, उसके बाद उन ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed