फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   State government fails on every front: Qazi Suhail

2022 में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया गया

Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
State government fails on every front: Qazi Suhail
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल : काजी सुहैल
विज्ञापन

2022 में कांग्रेस सरकार बनाने का संकल्प लिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी के स्थानीय कार्यालय में हुई। बैठक में 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इन दोनों सरकारों से ऊब चुकी जनता कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की कमियों को उजागर करें और जनता को कांग्रेस से जोड़ें। उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अली अहमद ने कहा कि अभियान के माध्यम से जिले में कांग्रेस पार्टी का मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का किसान और नौजवान अब जाग चुका है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ फेंकेगा। बैठक में नगर पंचायत कांग्रेस कमेटी बढ़नी के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से दुर्गेश त्रिपाठी का नाम प्रस्तावित किया गया। इस दौरान जिल्ले गालिब, इश्तियाक चौधरी, पंकज चतुर्वेदी, गोविंद माधव त्रिपाठी, अब्दुल रशीद, सलीम, शंभू गौतम, बजरंगी सोनी, राम निवास गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed