{"_id":"6a2342fbc523a3e0c4063814","slug":"smoldering-garbagesuffocating-increasing-restlessness-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159321-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेहूं लदा ट्रक लेकर भागने के आरोपी चालक समेत दो गिरफ्तारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेहूं लदा ट्रक लेकर भागने के आरोपी चालक समेत दो गिरफ्तारे
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रक पर लदा 30 टन गेहूं लेकर भागने के मामले में शुक्रवार को आरोपी ट्रक चालक और सहचालक को बिस्कोहर-बलरामपुर बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से ट्रक और 10 टन गेहूं की बिक्री की रकम बरामद की गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद के निवासी हैं। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसओ त्रिलोकपुर हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि 20 मई को बलिराम गुप्ता का बड़हरा विशुनपुर से लगभग 30 टन गेहूं ट्रक पर लादकर गोंडा भेजा गया था। ट्रक चालक अनिल यादव व सहचालक सुभाष यादव ने माल को निर्धारित जगह तक न पहुंचाकर अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और गेहूं को औने-पौने दामों में बेच दिया। बलिराम गुप्ता की तहरीर के आधार पर 25 मई को प्राथमिकी दर्ज की गई। ब्यूरो