फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Slow speed of rivers, yet devastation all over, water on NH

Siddharthnagar: नदियों की रफ्तार धीमी, फिर भी चहुंओर तबाही, एनएच पर चढ़ा पानी

Mon, 17 Oct 2022 07:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 07:43 AM IST
विज्ञापन
Slow speed of rivers, yet devastation all over, water on NH
बांसी इटवा सड़क पर जिग्निहवा चौराहे पर बहता राप्ती का पानी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सिद्धार्थनगर जिले में नदियों की रफ्तार धीमी होने के बावजूद चहुंओर तबाही मची हुई है। बूढ़ी राप्ती किनारे के टूटे बांध और राप्ती के बांधों में गैप के सैलाब से कई गांव जलमग्न हैं, पानी चढ़ने से जोगिया-पकड़ी समेत कई मार्ग बंद है। नौगढ़-बस्ती एनएच पर जोगिया चौराहे पर पानी चढ़ गया है। बांसी कस्बा समेत आसपास के बांध बचाने के लिए विभाग सहित स्थानीय लोग जद्दोजहद करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


राप्ती अब तक सबसे उच्चतम जलस्तर 86.280 पर पहुंचकर स्थिर हो चुकी है, फिर भी बांसी कस्बा समेत आसपास के कई गांवों में तबाही मची हुई है। राप्ती नदी में उफान से किनारे बने बांध में गैप से बाढ़ का पानी बांसी-इटवा मार्ग पर बह रहा है, जिससे आवागमन अवरुद्ध है। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार राप्ती नदी में उफान से कस्बा समेत सभी बांध मे रिसाव शुरू हो गया है।
विज्ञापन


कोई अनहोनी न होने पाए, इसके लिए लोग रतजगा कर बांधों की निगरानी कर रहे हैं। नरकटहा प्रोटेक्शन बांध, बीडी बांध पर रतनसेन इंटर कॉलेज के पास, सहजी, बेलबनवा के पास, नरकटहा सोनखर बांध, बांसी पनघटिया बांध पर शमशान घाट के निकट, जमीदारी बांध पर गरगजवा के पास लोग पूरी रात जागकर लोग बांध की देखभाल कर रहे हैं। साथ ही रिसाव रोकने का प्रयास तट पर बसे लोग तथा जिम्मेदार विभाग के लोग कर रहे हैं। नगर के आसपास के बांधों की रात में नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी, मो हारुन, सभासद सैयद मोहम्मद कुतुब, राधेश्याम भी निगरानी करते रहे। बूढ़ी राप्ती का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान से अधिक 87.280 मीटर पर रही, जबकि कूड़ा, घोघी, जमुआर, बानगंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में घुसा पानी, पकड़ी-जोगिया मार्ग बंद
जोगिया। बूढ़ी राप्ती नदी किनारे टूटे बांध से बाढ़ का पानी से नौगढ़-बस्ती एनएच पर तीन सौ मीटर तक सड़क पर डेढ़ फीट से अधिक पानी होने के कारण आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। जोगिया कोतवाली परिसर एवं भवन समेत चौराहे के दुकानों एवं घर में जलभराव हो चुका है। बाढ़ से आसपास के कई गांवों में पानी भरा हुआ है, साथ ही जोगिया चौराहे से पकड़ी मार्ग पर एक किमी तक तीन फीट से अधिक पानी बहने से आवागमन पूरी तरह बंद है।


बाढ़ पीड़ितों तक नहीं पहुंच रही नाव
बांसी। तहसील क्षेत्र के मैरुंड गांव तक तीन दिन बाद भी नाव न पहुंचने से बाढ़ पीड़ितो को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगो का कहना है कि नाव न होने से अस्पताल जाने, दवा लाने व खाने-पीने का सामान सहित दैनिक उपयोग का सामान लाने के लिय लोग जान को जोखिम मे डाल रहे हैं। महुआ खुर्द गांव निवासी राजेंद्र दूबे का कहना है की उनका गांव पूरी तरह जलमग्न है, लेकिन नाव अभी तक नहीं मिली है। ग्रामसभा के सिर्फ एक टोला पचहीडीह मे छोटी नाव प्रशासन ने लगाया है जो नाकाफी है। यही हाल कई बाढ़ पीड़ित गांव की है जहां तक नाव नही पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed