{"_id":"6ab2c09949f1a0d7c50e07f7","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165099-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
-बहू-बेटी सम्मेलन व जनचौपाल में महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी
चिल्हिया। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मंगलवार को थाना चिल्हिया की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम पल्टा देवी में बहू-बेटी सम्मेलन, जनचौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिलाओं को खुद के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए।
दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर चस्पा किए गए। महिलाओं को थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि वे अपनी समस्याएं वहां दर्ज करा सकती हैं। साइबर अपराध से बचाव और नए कानूनों के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम थाना चिल्हिया के थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य के निर्देशन में आयोजित हुआ। मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक राम सजन, हेड कांस्टेबल राजन कुमार, महिला कांस्टेबल रिमझिम और महिला कांस्टेबल नीलू शामिल रहीं।