{"_id":"6ab2c1e487d8fa7c410e025a","slug":"siddharthnagar-news-filth-and-vehicle-encroachment-on-the-road-are-compounding-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165079-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गंदगी और सड़क पर वाहनों का अतिक्रमण, बढ़ा रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गंदगी और सड़क पर वाहनों का अतिक्रमण, बढ़ा रही मुसीबत
Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ कस्बे के चेतिया मार्ग तिराहे पर अव्यवस्था के बीच आवागमन। संवाद
चेतिया तिराहे पर अव्यवस्था, सड़क किनारे खड़े वाहनों से राहगीरों को परेशानी
- शोहरतगढ़ कस्बे के चेतिया मार्ग तिराहे के चौराहे पर पसरी अव्यवस्था।
शोहरतगढ़। कस्बे के चेतिया मार्ग तिराहे के चौराहे पर पहुंचते ही अव्यवस्था साफ दिखाई देती है। सड़क किनारे खड़े वाहन और जगह-जगह फैली गंदगी यहां की स्थिति बयां करती है। यात्रियों के बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में यात्री कड़ी धूप में वाहनों का इंतजार करने को मजबूर होते हैं। शाम ढलते ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से चौराहे पर अंधेरा छा जाता है।
यह चौराहा जिला मुख्यालय, चेतिया मार्ग होते हुए नकथर, परिगवा, कठेला और बभनी बाजार, होरीलापुर होते हुए इटवा मार्ग, तहसील, खुनुवां और बढ़नी को जोड़ता है। रेलवे स्टेशन, तहसील, ब्लॉक कार्यालय, बढ़नी और शोहरतगढ़ कस्बे जाने वाले लोग भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।
कस्बे के मनीष, राजाबाबू, अभिषेक, अमित, नीलू और नीलेश चौधरी ने बताया कि सड़क पर वाहनों का जमावड़ा रहता है। यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा शौचालय और पेयजल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच कई बार असहज स्थिति पैदा हो जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय कस्बे और आसपास के क्षेत्रों से आवाजाही बढ़ने पर चौराहे की यातायात व्यवस्था और अधिक अव्यवस्थित नजर आती है।
विज्ञापन
गोपी रूंगटा ने बताया कि सड़क की पटरी वाहनों के जमावड़े से घिरी रहती है। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। पैदल यात्रियों को भी सड़क किनारे से गुजरने में परेशानी होती है।
बोले लोग
यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं
चौराहे पर यात्री खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। यहां यात्रियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं है। निजी वाहन या बस से उतरने वाले यात्रियों को सड़क किनारे या किसी दुकान के पास खड़ा होना पड़ता है।
- आदर्श श्रीवास्तव
रात में पर्याप्त प्रकाश की जरूरत
चेतिया तिराहे के चौराहे पर शौचालय और पेयजल की व्यवस्था नहीं है। रात में भी पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं रहती। तिराहे के आसपास अंधेरा होने के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी होती है।
- विपिन उमर
सुधार की गुंजाइश
चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए गोल चक्कर बनाया जाए।
वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात के अनुरूप स्थायी व्यवस्था की जाए।
शौचालय और पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।
यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए।
सड़क की पटरी से वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण हटवाया जाए।