{"_id":"6ab2bef18e664bfe7202fbb6","slug":"siddharthnagar-news-bodies-of-newlywed-couple-found-under-suspicious-circumstances-within-14-hours-of-marriage-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1041-1459625-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शादी के 14 घंटे के भीतर संदिग्ध हालात में दंपती की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शादी के 14 घंटे के भीतर संदिग्ध हालात में दंपती की मिली लाश
विज्ञापन
सोमवार को हुई थी देशराज व अनीता की शादी। फाइल फोटो
बांसी के जनियाजोत गांव का मामला : फंदे से लटका मिला पति का शव, बिस्तर पर पत्नी का
सिद्धार्थनगर/बांसी। महज 14 घंटे पहले विवाह बंधन में बंधे दंपती की लाश मंगलवार सुबह उनके कमरे में संदिग्ध हालात में मिली। पति का शव छत की कुंडी से लटकता मिला तो पत्नी का नीचे बिस्तर पर। वारदात बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के पिता ने बेटी और दामाद की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, जनियाजोत गांव निवासी मुकेश चौहान के पुत्र देशराज (21) की शादी फरवरी में जोगिया थाना क्षेत्र के कड़जहवा निवासी पंचराम की बेटी अनीता (19) से तय हुई थी। अप्रैल 2027 में शादी होनी थी पर तारीख अभी तय नहीं थी। देशराज मुंबई में कबाड़ का काम करता था। करीब 20 दिन पहले वह मुंबई से लौटा था। बताया जा रहा है कि गांव आने पर उसकी तबीयत खराब हो गई। यह बात अनीता को पता चली तो वह उसकी देखभाल के लिए करीब 15 दिन पहले जनियाजोत आ गई। शादी से पहले ही लड़की के घर में रहने पर कुछ गांव वालों ने आपत्ति जताई तो देशराज और अनीता के परिवार वाले दोनों की तत्काल शादी के लिए तैयार हो गए। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बांसी स्थित प्रसिद्ध टेकधर मंदिर में दोनों का विवाह हो गया। शाम को घर में जश्न के बीच भोज का कार्यक्रम हुआ। मंगलवार सुबह करीब चार बजे जब देशराज की मौसी अनीता को जगाने पहुंची तो उनके कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर का नजारा देखते वह चीख पड़ीं। देशराज का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था जबकि पास ही जमीन पर लगे बिस्तर पर अनीता की लाश पड़ी थी। मुकेश की सूचना पर बांसी पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- --
घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शुभेंदु सिंह, सीओ बांसी