{"_id":"6ab2c19c566ae373c509b658","slug":"siddharthnagar-news-vision-of-a-developed-india-emerges-in-rangoli-competition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165103-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रंगोली प्रतियोगिता में उभरी विकसित भारत की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रंगोली प्रतियोगिता में उभरी विकसित भारत की तस्वीर
Tue, 22 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के सभागार में रंगोली प्रतियोगिता में अवलोक
सिद्धार्थनगर। शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक श्यामधनी राही ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोलियों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से देशभक्ति, भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और विकसित भारत 2047 की संकल्पना को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।
विधायक श्यामधनी राही ने उत्कृष्ट रंगोली प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। युवा पीढ़ी वर्ष 2047 के विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, एसपी अग्रवाल, सीडीओ बलराम सिंह, बीएसए शैलेश कुमार मौजूद रहे।