फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Simtukar Gaya Roadways Bus Station Till Announcement

Siddharthnagar News: घोषणा तक सिमटकर रह गया रोडवेज बस स्टेशन

Tue, 20 Jan 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Simtukar Gaya Roadways Bus Station Till Announcement
इटवा। विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख कस्बा इटवा आजादी के बाद एक बस स्टेशन के लिए केवल घोषणाओं तक सिमटकर रह गया है। ऐसा तब है जब इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विधानसभा अध्यक्ष तक रह चुके हैं। उन्होंने रोडवेज स्टेशन बनवाने की बात तो की, लेकिन आज तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इटवा कस्बे को बलरामपुर, बेलहा मोड़, इटवा, मेंहदावल, संतकबीरनगर व बढ़नी-इटवा-डुमरियागंज-मनौरी बस्ती मार्ग विभाजित करता है, जिसके चलते एक मार्ग से आने वाले राहगीरों को दूसरे मार्ग की बसों को पकड़ने के लिए बस पकड़नी पड़ती है। ऐसे में दूसरे मार्गों की बसों की प्रतीक्षा राहगीरों को फुटपाथों पर खड़े होकर अथवा बैठकर करनी पड़ती है। पहाड़पुर निवासी चिनकाऊ पाल कहते हैं कि विगत 20 वर्षों से रोडवेज के शिलान्यास की कोरी घोषणाएं सुनते आ रहे हैं। लेकिन, आज तक रोडवेज का शिलान्यास नहीं हो सका। मदरहवा निवासी अलीम कहते हैं कि यदि दूर-दराज जाने के लिए कस्बे में बसों की प्रतीक्षा होटलों, दुकानों और फुटपाथों पर बैठकर करनी पड़ती है। पहाड़ापुर निवासी इमरान अली कहते हैं कि यदि कस्बे में रोडवेज स्टेशन के बनने से लोगों के समय की बचत होगी और व्यवसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र इटवा से निर्वाचित विधायक दो बार विधानसभा अध्यक्ष, दो बार कैबिनेट मंत्री व एक बार स्वतंत्र राज्यमंत्री के पद को सुशोभित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed