फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Police saved the Tehsildar from the villagers...a big uproar could have happened

Siddharthnagar News: तहसीलदार को पुलिस ने बचा लिया ग्रामीणों से...हो सकता था बड़ा बवाल

Fri, 09 Jan 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 09 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Police saved the Tehsildar from the villagers...a big uproar could have happened
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकाही गांव में बृहस्पतिवार को फार्मर रजिस्ट्री भरवाने को लेकर सहज जनसेवा केंद्र के संचालक जीतू चौधरी से नोक-झोंक और हाथापाई के बाद थप्पड़ मारने से नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव को पीट दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जीतू चौधरी व छह अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली थी। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान अगर पुलिस जल्द मौके पर नहीं पहुंचती तो मामला और बढ़ जाता, क्योंकि तहसीलदार और साथ गए अर्दली को आक्रोेशित ग्रामीणोें ने घेर लिया था। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। चिल्हिया थाना क्षेत्र के राम प्रकाश तहसीलदार शोहरतगढ़ प्रकाश सिंह यादव के अर्दली हैं। बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ थाने पर दिए तहरीर में राम प्रकाश ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, कृषि विभाग के संजीव कुमार और लेखपाल के पति ऋषभ सिंह के साथ सरकारी गाड़ी से फार्मर रजिस्ट्री भरवाने और वितरण को लेकर सहज जनसेवा केंद्र ग्राम नकाही गए थे। केंद्र संचालक जीतू चौधरी से फार्मर रजिस्ट्री भरने को कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया और अधिकारियों से अभद्रता करने लगा। उसने पांच से छह साथियों को भी बुला लिया और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त करने लगा।
विज्ञापन

राम प्रकाश ने तहरीर में बताया कि तहसीलदार जिस मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। उसे छीन लिया, बाद में मोबाइल मिल गया। तहसीलदार खुद को बचाने के लिए भागने लगे आरोपी उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और छह अज्ञात पर सरकारी काम में बाधा सहित अन्य धारा में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार के अर्दली की तहरीर पर केंद्र के संचालक जीतू चौधरी चौधरी व छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस संबंध में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव से मोबाइल पर बात करने की कोेशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। तहसील कार्यालय पर तहसीलदार नहीं मिले। वह अपने आवास पर थे, लेकिन घर से बाहर नहीं निकले। जब वह अपना पक्ष रखेंगे तो उनकी बात को प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed