{"_id":"6a70d861ce423b93b50a4c29","slug":"siddharthnagar-news-petrol-prices-rise-in-nepal-pressure-on-pumps-in-indian-territory-set-to-increase-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162273-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में पेट्रोल महंगा, भारतीय क्षेत्र के पंपों पर बढ़ेगा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में पेट्रोल महंगा, भारतीय क्षेत्र के पंपों पर बढ़ेगा दबाव
Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड ने पेट्रोल, डीजल और मिट्टी तेल के खुदरा दामों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें सोमवार तीन अगस्त की रात 12:01 बजे से लागू हो गई हैं। कीमतें बढ़ने के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगे सिद्धार्थनगर जिले के सीमावर्ती पेट्रोल पंपों पर नेपाली वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।
दोनों देशों के ईंधन मूल्यों में अंतर बढ़ने से नेपाल की ओर से आने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन भारतीय पेट्रोल पंपों से ईंधन भरवाने को प्राथमिकता दे सकते हैं।
नेपाल ऑयल निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) से एक अगस्त को प्राप्त नई खरीद दरों के आधार पर निगम के निदेशक मंडल ने मूल्य समायोजन का निर्णय लिया है। इसके तहत पेट्रोल के दाम में तीन नेपाली रुपये प्रति लीटर तथा डीजल और मिट्टी तेल के दाम में पांच नेपाली रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
नई दरों के अनुसार निगम के डिपो एवं कार्यालय से 15 किलोमीटर तक के क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में पेट्रोल 197.50 नेपाली रुपये प्रति लीटर, द्वितीय श्रेणी में 199 रुपये अैर तृतीय श्रेणी में 200 नेपाली रुपये प्रति लीटर मिलेगा। डीजल और मिट्टी तेल की कीमतें भी इसी श्रेणी के अनुसार 197.50, 199 और 200 नेपाली रुपये प्रति लीटर निर्धारित की गई हैं।
घरेलू हवाई ईंधन के दाम में 24 नेपाली रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है जबकि एलपीजी के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सिद्धार्थनगर जिले की सीमा नेपाल के कपिलवस्तु और रुपन्देही जिलों से लगी है। खुनुवां, बढ़नी और अन्य सीमा मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन दोनों देशों के बीच आवाजाही करते हैं। ऐसे में नेपाल में ईंधन महंगा होने के बाद भारतीय सीमा के पेट्रोल पंप नेपाली वाहन चालकों के लिए अपेक्षाकृत अधिक किफायती विकल्प बन सकते हैं।
वर्तमान में सिद्धार्थनगर में पेट्रोल लगभग 102.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। फिलहाल ईंधन के दाम स्थिर हैं जबकि नेपाल में बढ़ी कीमतों के कारण दोनों देशों के बीच मूल्य अंतर और बढ़ गया है। इसका असर सीमा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर देखने को मिल सकता है।