फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Killers left behind evidence; mobile phone found at the crime scene

Siddharthnagar News: कातिल छोड़ गए सुबूत, घटनास्थल पर मिला मोबाइल

Sat, 05 Sep 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Killers left behind evidence; mobile phone found at the crime scene
सिद्धार्थनगर। ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र कांड की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है। कातिलों जल्दबाजी में हत्या कर लाश को पानी में फेंककर भाग निकले लेकिन मोबाइल घटनास्थल पर ही सुरक्षित मिला। इससे काॅल करने वाले नंबर के बारे में पुलिस अब जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिसमें गाड़ी के अलावा कुछ और लोग देखे गए हैं। अब पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। वहीं, परिवार की ओर से भी अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे पुलिस कड़ी से कड़ी को जोड़ पाए।
विज्ञापन

इसमें किसी बेहद करीबी और जानने वाले के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। अब उसने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मिलगा। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। इटवा थाना क्षेत्र के कपियवा के रहने वाले हरिश्चंद्र (40) पुत्र राम गुलाम ई-रिक्शा चलाता था। 30 सितंबर की रात लगभग 11 बजे अपनी पत्नी माया से मुंबई से आने वाली से सवारी लाने की बात कहकर बढ़नी चला गया। रात लगभग साढ़े 12 बजे रात्रि गश्ती के दौरान मुंहचुरवा घाट के दक्षिण-पश्चिम छोर पर ई-रिक्शा खड़ी देखकर पुलिसकर्मियों ने जांच की तो उन्हें वहां खून के छींटे दिखे। तलाश करने पर एक मोबाइल मिला। दूसरे दिन घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर उसकी लाश मिली थी, जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हो गई। शरीर पर पांच ऐसे चोट के निशान मिले जो मौत की वजह बनी। अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल मिला। इसके जरिये उसे आखिर में कॉल करने वाले संदिग्ध नंबर को पुलिस ट्रेस करने में जुटी है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
सूत्रों की मानें पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिसमें मृतक के अलावा कुछ और लोग उसके साथ देखे गए हैं। ऐसे में आशंका जाहिर की जा रही है कि वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया है।

इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने वारदात के दिन ही अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed