फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dr. Radhakrishnan remembered

Siddharthnagar News: शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों का हुआ सम्मान, याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन

Sun, 06 Sep 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dr. Radhakrishnan remembered

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शनिवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। जिले के विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों का सम्मान किया।
कहीं केक काटा गया तो कहीं शिक्षकों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और उपहार देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया। विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

समाजवादी शिक्षक सभा ने शिक्षक दिवस पर सपा जिला कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रॉबिन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लालजी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकृष्णन ने शिक्षा जगत को नई दिशा दी : शोहरतगढ़। शिवपति इंटर कॉलेज के हाल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा जगत को नई दिशा दी। शिक्षक हेमंत उपाध्याय और रामविलास यादव ने कहा कि वह राष्ट्रपति के साथ शिक्षक, लेखक, राजनेता और दार्शनिक भी थे।

ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान और चरित्रवान बनाना चाहिए। एआरपी मनोज कुमार यादव, अम्बरीश कुमार, दधिचि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed