फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kalpana, who played a role in improving educational quality, was honored

Siddharthnagar News: शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में भूमिका निभा रही कल्पना हुईं सम्मानित

Sun, 06 Sep 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Kalpana, who played a role in improving educational quality, was honored

विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर आंबेडकर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी की प्रधानाध्यापक कल्पना को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरनप्पा जीएन और बीएसए शैलेश कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
कल्पना का हाल ही में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) के सदस्य के रूप में चयन हुआ है। वह जिले में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के लिए संचालित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। एसआरजी के रूप में वह जिले के विभिन्न ब्लॉकों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं, बेहतर शिक्षण पद्धतियों, नवाचारों और प्रभावी शिक्षण गतिविधियों के संबंध में शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कल्पना मिशन शक्ति अभियान में शोहरतगढ़ की नोडल शिक्षिका के रूप में भी सक्रिय हैं। वह मीना मंच के कार्यक्रमों को सुगमकर्ताओं तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed