{"_id":"6b09c7fdb5f026d57f0e3fa4","slug":"siddharthnagar-news-dumariyaganj-emerges-as-champion-of-the-district-level-sports-competition-with-193-points-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168898-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 193 अंकों के साथ डुमरियागंज बना जनपदीय खेल प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 193 अंकों के साथ डुमरियागंज बना जनपदीय खेल प्रतियोगिता का चैंपियन
Fri, 27 Nov 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 34वीं जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 193 अंक हासिल कर डुमरियागंज ब्लॉक की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। खुनियांव ने 102 अंकों के साथ दूसरा और इटवा ने 89 अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में इटवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बैरवा की छात्रा कल्पना चैंपियन बनीं।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग कबड्डी में डुमरियागंज प्रथम और जोगिया दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में जोगिया ने पहला और डुमरियागंज ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो के बालिका और बालक दोनों वर्गों में डुमरियागंज प्रथम तथा शोहरतगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। लोकगीत की मिश्रित टीम प्रतियोगिता में शोहरतगढ़ प्रथम और नौगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। योग प्रतियोगिता में उस्का बाजार प्रथम और डुमरियागंज दूसरे स्थान पर रहा।
पूर्व माध्यमिक स्तर की लोकगीत बालिका वर्ग प्रतियोगिता में इटवा प्रथम और जोगिया दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में जोगिया ने पहला और भनवापुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य बालिका वर्ग में इटवा प्रथम और भनवापुर दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में भनवापुर प्रथम और डुमरियागंज दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
न