{"_id":"6ab2c126c7c600668502deee","slug":"siddharthnagar-news-do-not-remain-silent-about-your-problems-seek-help-from-the-helpline-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165084-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: परेशानी पर चुप न रहें, हेल्पलाइन की मदद लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: परेशानी पर चुप न रहें, हेल्पलाइन की मदद लें
Tue, 22 Sep 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। माली मैनहा स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंगलवार को महिलाओं और बालिकाओं के लिए चौपाल आयोजित की गई। इसमें, उन्हें महिला अपराध से बचाव के उपायों के साथ अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि किसी भी परेशानी में महिलाएं चुप न रहें और जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन की मदद लें।
चौपाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिला अपराध, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। महिलाओं को आपात स्थिति में 112, महिला संबंधी शिकायत के लिए 1090 और 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076 तथा साइबर अपराध की सूचना के लिए 1930 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। बालिकाओं के लिए 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन समेत अन्य जरूरी सेवाओं के बारे में भी बताया गया। इस दौरान अवधेश कुमार, रेनू और मनु कुमार साह मौजूद रहे।