{"_id":"6984ceeaa259a095a7040e3d","slug":"siddharthnagar-news-development-to-meet-speed-from-commercial-corridor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-152943-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: व्यावसायिक गलियारे से विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: व्यावसायिक गलियारे से विकास को मिलेगी रफ्तार
Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा से उसका बाजार के हथिवड़ताल बाईपास पर निर्माणधीन पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एनएच-730 पर मदनपुर से लक्षनपुर बाईपास के निर्माण में तेजी आई है। आवागमन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शहर के निकट बन रहे इस बाईपास पर व्यावसायिक गलियारे बनने की राह भी खुल गई है। इससे व्यापारियों को शहर की घनी आबादी क्षेत्र से बाहर खुले में होटल, दुकान और ढाबा संचालित करने के लिए नई जगह मिल जाएगी।
इसके लिए अभी से इन बाईपास किनारे भूमि खरीदने की होड़ मच गई है। इन दोनों बाईपास के विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थली कपिलवस्तु के निकट होने से यहां विदेशी पर्यटकों के ठहरने, खाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने पर होटल और ढाबे के व्यवसाय में वृद्धि होगी, जिससे विकास को रफ्तार मिलेगी।
वहीं, सोहांस मार्ग को बर्डपुर मार्ग से जोड़ने के लिए एक दूसरे दो किमी लंबे बाईपास के निर्माण के लिए 44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति मिलते ही एक और बाईपास का निर्माण शुरू हो जाएगा, जिस पर एक और व्यावसायिक गलियारा विकसित करने की योजना है। वहीं, जलभराव वाले निचले क्षेत्र से में बन रहे इन दोनों बाईपासों के निर्माण से आसपास भूमि की कीमत में 10 गुना इजाफा होने से किसानों की किस्मत भी बदल गई है।
विज्ञापन
एनएच 730 पर उसका कस्बा के बाहर लगभग 8.5 किमी लंबे मदनपुर से लक्षनपुर तक जोड़ने वाले बाईपास के निर्माण में तेजी आ गई है। इस पर मिट्टी पटाई से लेकर पुल और पुलिया निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। ग्राम हथिवड़ताल के टोला तिवारीडीह निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि 10 वर्ष पूर्व जलभराव वाले इस क्षेत्र में भूमि की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये बीघा थी।
अब यहां से बाईपास निकलने के कारण निचले क्षेत्र में स्थित हथिवड़ताल आदि गांवों की भूमि की कीमत में 10 से 20 गुना तक इजाफा हो गया है। बाईपास के किनारे की भूमि अब मंडी और फुट में बिक रही है। इससे जहां यहां पर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं, भूमि की कीमत में इजाफा होने से यहां के किसानों का भाग्य खुल गया है।
शहर के निकट बाईपास पर बनेगा नया बाजार: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सोहांस-लोटन मार्ग को बर्डपुर मार्ग से जोड़ने के लिए प्रस्तावित बाईपास का निर्माण होने से यहां पर नया बाजार विकसित हो जाएगा। पुराने नौगढ़ के निकट जमुआर नाला के पास स्थित इस निचली भूमि में लगभग दो किमी लंबे इस बाईपास के निर्माण से जहां एक नया बाजार विकसित होगा।
वहीं, यहां की भूमि की कीमत में कई गुना इजाफा होने से किसानों की भी किस्मत खुलने वाली है। अभी तक क्षेत्र की भूमि का बाजार मूल्य बेहद कम रहा है। अब यहां नए फोरलेन बाईपास के निर्माण से बड़ी दुकानों, होटल और ढाबे तो खुलेंगे ही चौड़ी सड़क की उपलब्धता के चलते बड़े ब्रांडेड कंपनियों के शोरूम भी खुलने की संभावना बढ़ जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।