{"_id":"691a0f8345b8db134f0bea81","slug":"siddharthnagar-news-cold-cough-and-joint-pain-cases-increase-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148260-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सर्दी, खांसी और जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़े
Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में मरीज देखती डाॅ. तैय्यबा। संवाद
- फोटो : दिल्ली बम धमाके में मृृतकों को कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि देते सूफी खानकाह एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत स्वयंं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न सीएचसी-पीएचसी में रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी तादाद में खांसी, जुकाम, सर्दी और जोड़ों के दर्द के मरीज इलाज के लिए पहुंचे। उनका इलाज कर दवाएं दी गईं। सीने में दर्द व हड्डी से संबंधित मरीजों के साथ ही गंभीर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया। भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 139 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 49 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 40 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा और पीएन तिवारी ने कुल 50 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण विशेष रूप से बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, डायरिया, खांसी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों को इससे बचाने के लिए वूलन के कपड़ों इस्तेमाल करना शुरू कर दें तथा बच्चों को टोपी जरूर लगाएं। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र रहे।
आरोग्य मेले में 160 मरीजों ने कराया इलाज: बिस्कोहर। नपं बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुखार के साथ हल्की खांसी, सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द और त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या अधिक रही। दोपहर ढाई बजे तक स्वास्थ्य मेला में 160 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि इस समय पड़ रही हल्की ठंड से बुखार और सर्दी-जुकाम, खांसी अधिक होती है। ऐसे में दवा के साथ-साथ बचाव की भी आवश्यकता है।
विज्ञापन
एएनएम स्वास्थ्य मेले में रही अनुपस्थित : डुमरियागंज। शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में शामिल जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला को लेकर स्वास्थ्यकर्मी अदूरदर्शिता और लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। रोस्टर के तहत ड्यूटी पर तैनात की गई।