फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Bonfire becomes a support in cold wave

Siddharthnagar News: शीतलहरी में अलाव बना सहारा

Sat, 03 Jan 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Bonfire becomes a support in cold wave
बिस्कोहर। कस्बा सहित आसपास गांवों में पड़ रही कड़ाके की ठंड से समूचा इलाका इस समय ठिठुर रहा है। हवा में गलन की वजह से लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए हैं। हाड़ कंपाती ठंड के चलते गरीब बेहाल हैं और आम आदमी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए अलाव और पुआल ही सहारा बना हुआ है। दो दिन की धूप के बाद अचानक मैदानी क्षेत्रों में आई ठंड से नगर का समूचा इलाका कोल्ड चेंबर के रूप में बदल गया है। शनिवार को ठंड और कोहरे का असर कस्बा स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर भी दिखाई पड़ा। बूढ़े बच्चे और महिलाओं के साथ सफर करने वाले यात्री सर्द हवाओं के चलते ठिठुरते रहे। शाम होते ही लोगों के घरों में दुबकने की वजह से नगर के अधिकांश चहल-पहल वाले इलाके ठंडी के चलते वीरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed