{"_id":"6ab2bf4be7e1b20c630b8062","slug":"siddharthnagar-news-body-arrives-in-village-wailing-and-cries-of-grief-erupt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165063-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शव पहुंचा गांव, मची चीख- पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शव पहुंचा गांव, मची चीख- पुकार
Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
- कठेला समय माता थाना क्षेत्र के पठानठीह गांव निवासी 17 वर्षीय शनि की संदिग्ध हालात में मुंबई में हुई थी मौत
इटवा। कठेला समय माता थाने के धोबहा पठानडीह गांव निवासी गजाधर गुप्ता के 17 वर्षीय पुत्र शनि की मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, धोबहा गांव के टोला पठानडीह निवासी गजाधर गुप्ता के चार बेटों ओमप्रकाश गुप्ता, सूरज गुप्ता , शनि गुप्ता , प्रेम गुप्ता व एक बेटी में शनि तीसरे नंबर का बेटा था। सबसे बड़ा पुत्र ओमप्रकाश दिव्यांग था। छोटी उम्र में ही शनि ने मुंबई के पड़घा क्षेत्र में स्थित टाइल्स कंपनी में मेहनत मजदूरी करके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में लगा हुआ था। परिवार के लोग भी उससे बहुत ही संतुष्ट थे। रविवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मुंबई से पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही भारी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए। परिजन में भी चीख पुकार मच गई। परिवार वालों की चीत्कार सुनकर गांव वालों की भी आंखें नम हो गई। हर कोई शनि गुप्ता की मौत से दुखी था। सोमवार देर शाम शनि गुप्ता का अंतिम संस्कार कर दिया गया।