{"_id":"6929e1a0f7a9b743610b0c34","slug":"siddharthnagar-news-bike-rider-killed-in-collision-with-bolero-companion-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-148945-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के यूसुफपुर चौराहा के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार मोहम्मद ईशा (48) को टक्कर मार दी। इस हादसे में ईशा की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने उन्हें बर्डपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के हरदिहवा निवासी मोहम्मद ईशा (48) पुत्र अनीस अपने साथ पुरैना निवासी गुड्डू को लेकर शुक्रवार को किसी काम से मोहाना बाजार जा रहा था। अभी यूसुफपुर चौराहे के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मोहम्मद ईशा का मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चालक गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले गए, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इस संबंध में मोहाना एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे थे। शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। घायल का उपचार चल रहा है। गाड़ी कब्जे में है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।