{"_id":"6aa9914130bd0710ec046c74","slug":"siddharthnagar-news-fir-registered-in-connection-with-a-young-mans-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164679-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवक की मौत के मामले में प्राथमिकी
Wed, 16 Sep 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा निवासी रामकिशुन की 27 अगस्त को हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिता रामवृक्ष की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकिशुन डुमरियागंज से घर लौट रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार (यूपी 55 एडी 3153) ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद वह सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।