{"_id":"6ab2c028261ca61e050c3462","slug":"siddharthnagar-news-a-young-man-working-in-a-restaurant-absconds-with-the-belongings-of-the-employees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-165082-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक कर्मचारियों का सामान लेकर चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक कर्मचारियों का सामान लेकर चंपत
Tue, 22 Sep 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
- परिवार की परेशानी का हवाला देकर काम पर रखा था, सुबह मोबाइल व जरूरी सामान लेकर भागा
डुमरियागंज। नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक मंगलवार सुबह कर्मचारियों के मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान लेकर चंपत हो गया। परिवार में परेशानी का हवाला देकर युवक ने रेस्टोरेंट में काम मांगा था। संचालक के बाहर होने के दौरान उसे काम पर रखा गया था।
रेस्टोरेंट संचालक रियाज खान ने बताया कि युवक गमछा ओढ़कर आया था और परिवार की परेशानी बताते हुए काम मांग रहा था। मंगलवार सुबह जब रेस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी सो रहे थे, उसी दौरान युवक सभी के मोबाइल फोन और जरूरी सामान लेकर भाग निकला। कर्मचारियों के जागने पर सामान गायब मिला तो वारदात की जानकारी हुई। संचालक के अनुसार युवक ने अपना नाम तूफानी बताया था और बस्ती के आसपास रहने की बात कही थी।
डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।