फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Satya, Mahatma Gandhi was a priest of non-violence

सत्य, अहिंसा, करुणा और प्रेम के पुजारी थे महात्मा गांधी

Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Satya, Mahatma Gandhi was a priest of non-violence
सत्य, अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस आफिस पर पुण्यतिथि मनाकर दी गई श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे, उनके विचारधारा पर चलने से ही सफलता मिल सकती है। ये बातें कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में कही।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी पूरे विश्व को गुलामी, कुरीति, अन्याय के खिलाफ अहिंसात्मक तरीके से लड़ने का लोकतांत्रिक हथियार दिया। कांग्रेस पार्टी ने गोडसे वादी विचारधारा को दफन कर दिया। वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से किसान, जवान, व्यापारी समेत सभी वर्ग त्रस्त हैं और लोग इससे निजात चाहते हैं। डॉ. अरविंद शुक्ल ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही वर्तमान तानाशाही सरकार से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए उनके विचारों पर चलने का सभी को संकल्प लेना होगा। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेता कैलाश पंक्षी, जिला सचिव सादिक अहमद, रंजना मिश्रा, इनामुर्रहमान, अकरम अली, बबलू, गुड्डा, दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed