फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   preparation fast regarding moharram

मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, इमामबाड़ा-दरगाह की हुई सफाई

Fri, 29 Jul 2022 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
preparation fast regarding moharram
मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर, इमामबाड़ा-दरगाह की हुई सफाई
विज्ञापन

डुमरियागंज। मानवता सम्राट हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की तैयारियां जोर-श्शेर से शुरू हो गई हैं। जिले के शिया बहुल कस्बा हल्लौर में इमामबाड़ा और दरगाह, कर्बला की रंगाई-पुताई और सजावट का काम चल रहा है। मोहर्रम पर रखे जाने वाले छोटे-बड़े ताजियों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। वहीं, जुलूस मार्गों और नालियों की सफाई की जा रही है। देश के कोने-कोने में बसे कस्बे के लोग हल्लौर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
मोहर्रम इस बार चंद दर्शन के अनुसार 31 जुलाई से 9 अगस्त यानी आशूरा तक मनाया जाएगा। इस दौरान निरंतर मरसिया-मजलिस आयोजित होगी। सातवीं, आठवीं और दसवीं को अलम-ताबूत, मेहंदी, जुलजनाह और ताजिया का जुलूस निकलेगा। उसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। मरसिया मजलिस के मद्देनजर लोग अपने घर की साफ-सफाई और रंग रोगन करा रहे हैं।
विज्ञापन

हल्लौर कस्बे में मोहर्रम के मद्देनजर जगह-जगह काले झंडे और बैनर लगाने के साथ ही लोगों के लिए प्याऊ का भी इंतजाम किया जाएगा। हल्लौर के अलावा भटगवा, रामभारी, नऊंवागांव, जमोतिया, हटवा, तिलगड़ियां, बेवा, वासा तथा अंदुआ आदि स्थानों पर भी मोहर्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। हर कोई मोहर्रम को पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ मनाने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सफाई और सुचारु बिजली व्यवस्था की मांग
डुमरियागंज। हल्लौर स्थित इमामबाड़ा वफफ शाह आलमगीर सानी के मुतवल्ली नौशाद हैदर एडवोकेट और इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल के मुतवल्ली अकबर मेहंदी और खजांची काजिम मेहंदी ने तैयारियों के मद्देनजर पैगाम दिया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मोहर्रम के मद्देनजर इमामबाड़ा और कस्बे की साफ-सफाई तथा बिजली व्यवस्था बेहतर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed