फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Politics heats up with the steps of Chaudhary Amar Singh

चौधरी अमर सिंह के कदम से और गरमाई राजनीति

Thu, 10 Feb 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Politics heats up with the steps of Chaudhary Amar Singh
चौधरी अमर सिंह के कदम से और गर्माई राजनीति
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले की राजनीति में बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा हुआ, जिससे हर कोई चौंक गया। बांसी विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट मिलने के बाद चौधरी अमर सिंह का शोहरतगढ़ क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में उनका पर्चा, उनके समर्थकों ने दाखिल कर सबको चौंका दिया। माना जा रहा है कि अंतिम दौर में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान चुनावी क्षेत्र बदला जाना, चौधरी अमर सिंह को रास नहीं आई। उसके चलते अमर सिंह ने नई जगह जाकर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के बजाय, अपने ही विधानसभा क्षेत्र में निर्दल प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकने का रास्ता चुना।
सपा में शामिल हुए अपना दल एस के विधायक चौधरी अमर सिंह को शोहरतगढ़ से टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। मामला अन्य दावेदारों के बीच उलझा तो पार्टी ने उसे सुलझाने का जो तरीका अपनाया, वह किसी के गले नहीं उतरा। सपा ने अमर सिंह को बांसी से चुनाव लड़ाने का फैसला कर लिया और उनके नाम की घोषणा भी कर दी। यह निर्णय न तो अमर सिंह को भाया, न ही बांसी से टिकट की चाह रखने वाले अन्य सपा नेताओं और समर्थकों को रास आई।
विज्ञापन

बांसी में पार्टी के इस निर्णय के विरोध की आंच सुलग ही रही थी कि अमर सिंह ने बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ से निर्दल प्रत्याशी के रूप नामांकनपत्र दाखिल कर राजनीति की नई पटकथा लिख डाली। जिस सपा के टिकट के लिए मारामारी मची है, उसी को दरकिनार कर उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में ही फिर से मैदान में उतरने का फैसला किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी अमर सिंह ने सपा पर लगाया धोखा देने का आरोप
चौधरी अमर सिंह ने सपा पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने उनके साथ गलत किया है। सपा ने पूरे जिले के कुर्मी समाज के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। अगर शोहरतगढ़ से टिकट नहीं देना था तो पार्टी में शामिल ही नहीं करना चाहिए था। वह अपने क्षेत्र की जनता के साथ ही रहेंगे और वहीं से चुनाव लड़ेंगे। सपा अगर सिंबल देगी तो ठीक, नहीं तो वह निर्दल प्रत्याशी के रूप में ही चुनावी मैदान में उतरेंगे, लेकिन अपनी कर्मभूमि को किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे।
शोहरतगढ़ में सपा के टिकट को लेकर असमंजश बरकरार
चौधरी अमर सिंह के इस सियासी कदम के बाद शोहरतगढ़ में सपा की उलझन और भी बढ़ गई है। सहयोगी दल सुभासपा से प्रेमचंद निषाद ने पर्चा भले ही भर दिया हो, लेकिन सपा के अन्य दावेदार, अब भी लखनऊ में जमे हुए हैं। बताया जा रहा है टिकट की चाह में लगे नेता अंत समय तक पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। फिलहाल, शोहरतगढ़ सीट की गुत्थी को सुलझाना, सपा आलाकमान के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। 11 फरवरी को नामांकन का आखिरी दिन है और सपा में टिकट के लिए खींचतान जारी है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस राजनीतिक उठापटक से किसी का भला हो या न हो, लेकिन सपा के लिए डैमेज कंट्रोल करना आसान नहीं होगा।

बांसी विधानसभा का सियासी माहौल भी गर्माया
सिद्धार्थनगर। विधायक चौधरी अमर सिंह के कदम से बांसी विधानसभा क्षेत्र की भी सियासत गर्मा गई है। नामांकन के लिए एक दिन का समय बचा है और सपा के सामने अपना नया प्रत्याशी तय करने की चुनौती पेश हो गई है। हालांकि, अमर सिंह को यहां से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही स्थानीय पार्टी नेताओं और समर्थकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद बांसी से टिकट की दौड़ में शामिल सपा नेताओं की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है और वे अपनी दावेदारी पक्की करने में पूरी शिद्दत से लग गए हैं। बांसी विधानसभा क्षेत्र में दो मजबूत दावेदारों के नामों पर चर्चा चल रही है कि उन्हें टिकट मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed