फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police visited the village and informed women about safety measures.

Siddharthnagar News: गांव में पहुंची पुलिस, महिलाओं को दी सुरक्षा उपायों की जानकारी

Mon, 20 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police visited the village and informed women about safety measures.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत रविवार को मदरहना जनूबी में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के साथ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
शोहरतगढ़, उसका, खेसरहा, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी पहुंची। महिलाओं को एकत्र किया। इसके बाद टीम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल और महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को पंफलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed